Share Market Timing in Hindi I शेयर बाजार कितने बजे खुलता है। 1

यदि आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग कर के पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो आपको शेयर बाजार के खुलने और बंद होने का समय पता होना बहुत जरुरी है। Share market timing in Hindi के बारे में आपको पता होना बहुत जरुरी है जैसे की :- क्या आप सब्जी बाजार में दिन – रात खरीद – बिक्री कर सकते हैं ? तो इसका जवाब होगा नहीं , क्या आप बिना किसी छुट्टी के एक ही काम को सालों भर कर सकते हैं ? तो इसका भी जवाब होगा नहीं।

जैसा की सब्जी बाजार दिन – रात नहीं खुला रहता है तौर उसके लिए एक समय निर्धारित रहता है ठीक उसी प्रकार शेयर बाजार में भी कुछ विशेष समय निर्धारित होते हैं जिसे समय पर आप किसी भी कंपनी के शेयर को खरीद सकते हैं। तो चलिए अब भारतीय शेयर बाजार के समय के बारे में बात करते हैं।

Share Market Timing in Hindi

Share Market Timing in Hindi

 यदि आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग कर के पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो आपको शेयर बाजार के खुलने और बंद होने का समय पता होना बहुत जरुरी है। कुछ लोग शेयर बाजार में निवेश करना तो शुरू कर देते हैं पर उन्हें यह नहीं पता होता है कि शेयर बाजार कितने बजे खुलता है और कितने बजे बंद होता है। और उसके मन में बहुत तरह के प्रश्न आते रहते हैं I तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप बिल्कुल सहीं ब्लॉग पढ़ रहे हैं। आज के इस पोस्ट में हम शेयर बाजार के समय को लेकर बात करेंगे।
जैसा कि आप जानते हैं भारतीय शेयर बाजार में दो बड़े स्टॉक एक्सचेंज है जिसमे एक बांम्बे स्टॉक एक्सचेंज है और दूसरा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेड करते हैं तो इन दोनों स्टॉक एक्सचेंज के समय का पता होना बहुत जरूरी है। लेकिन इन दोनों स्टॉक एक्सचेंज का समय एक ही है।

शेयर बाजार सप्ताह में कितने दिन खुलता हैI

भारतीय शेयर बाजार में दो स्टॉक है एक्सचेंज BSE और NSE है। इन दोनों एक्सचेंज को खुलने और बंद होने का समय एक ही हैं भारतीय शेयर बाजार सप्ताह में पांच दिन खुला रहता है यानि कि शेयर बाजार में सप्ताह के केवल पांच दिन ही कारोबारी होते हैं। भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक ही खुला रहता है। बाकी के दो दिन शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। किसी भी निवेशक को शेयर खरीदने या बेचने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक ही छूट होती है ।

आपके मन में एक और सवाल आ रहा होगा की क्या शेयर बाजार शनिवार एवं रविवार के अलावा और भी दिन बंद रहता है ? तो इसका जवाब होगा हाँ। भारतीय शेयर बाजार शानिवार और रविवार के अलावा  और दिन भी बंद रहते हैं। जैसे की राष्ट्रीय छुट्टियां और कुछ प्रसिद्ध त्योहार में बंद रहता है। लेकिन दीपावली के दौरान शेयर बाजार खुलती है जिसमे आप ट्रेडिंग या किसी कंपनी के शेयर को खरीद – बिक्री कर सकते हैं यह केवल कुछ घंटो के लिए ही खुला रहता है।  जिसे (Muhurrat) मुहूर्त ट्रेडिंग भी कहते हैं।

 शेयर बाजार खुलने का समय 

Share Market Timing in Hindi

 भारत में शेयर बाजार के समय को मुख्यतः तीन भागों में बांटा गया है जो कि इस प्रकार हैं।
             1. प्रो-ओपनिंग सेशन
             2. नॉर्मल सेशन
             3. पोस्ट क्लोजिंग सेशन

1. प्री -ओपनिंग सेशन :- 

भारतीय शेयर बाजार में प्रो-ओपनिंग सेशन वास्तविक बाजार खुलने से पहले होता है। मार्केट को उसकी शुरुआत में वास्तविक भाव को निर्धारित के लिए यह सेंशन बनाया गया है। यह सेशन मार्केट कि स्थिरता को बनाएं रखने में मदद करती है साथ हि यह मार्केट में बैलेंस बनाए रखती है। प्रो-ओपनिंग सेशन में निवेशक केवल NSE के शेयर को ही खरीद या बेच सकते हैं। इस सेशन में NSE के अलावा BSE के शेयर खरीद या बेच नहीं सकते हैं।

प्रो-ओपनिंग सेशन को भी तीन भागों में बांटा गया है।

। – 9:00 से 9:08 तक (ऑर्डर एंट्री सेशन)

यह वह समय होता है जब सभी ऑर्डर्स दिये जाते हैं। यनि की इस समय कोई भी निवेशक किसी कंपनी के शेयर को खरीद या बेच सकता है। आप अपने ऑर्डर  को 9:07 से पहले Execute कर सकते हैं। इसके अलावा इस सेशन में आप ऑर्डर  में कोई बदलाव भी कर सकते हैं। या आप चाहे तो अपने ऑर्डर को रद्द भी कर सकते हैं।

।। – 9:08 से 9:12 बजे तक (ऑर्डर मैचिंग सेशन)

इस सेशन में आप अपने ऑर्डर में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते हैं और ना ही आप ऑर्डर  कैंसिल कर सकते हैं। इस सत्र में ऑर्डर की मिलान होता है। मांग और आपूर्ति के अनुसार कीमतों की गणना और मिलान की जाती है। इस सत्र में आप खरीद या बेच नहीं सकते हैं।

।।। – 9:12 से 9:15 बजे तक (बफर सत्र)

इस सत्र  को बफर सत्र भी कहा जाता है। इस सत्र में जांच पड़ताल की जाती है। कि यदि पहले के दो सत्र में कोई गड़बड़ी होती है तो इस सेशन में उसकी जांच की जाती है।

2. नॉर्मल सेशन :-

इस सेशन का समय सुबह 9:15 बजे से लेकर शाम 3:30 बजे तक रहता है। इस सेशन में निवेशक किसी भी स्टॉक में कभी भी निवेश कर सकते हैं। इस सेशन के दौराण कोई ब्रेक नहीं होती है। नॉर्मल सेशन को मार्केट कारोबारी सेशन भी कहा जाता है। क्योंकि इसी सत्र के दौरान ज्यादातर खरीद बिक्री होती है। यदि बात करें ट्रेडिंग की तो इस सेशन में ज्यादातर ट्रेडिंग ही होती है और निवेशक मार्केट में ट्रेड और निवेश करते हैं। शाम 3:30 से 3:40 बजे के समय में शेयर्स के क्लोजिंग प्राइस को कैलकुलेट किया जाता है और इसमें स्टॉक मार्केट इंडेक्स जैसे कि Sensex और Nifty अपने इंडेक्स मूल्य की गणना करते हैं। जो कि 3:00 बजे से 3:30 बजे के बीच आखिरी के 30 मिनट में ट्रेड किए गए हैं शेयर्स के भाव से प्राप्त किए जाते हैं।

 3. पोस्ट क्लोजिंग सेशन :-

यह सत्र शाम के 3:40 से 4:00 बजे के बीच में होता है। इस सत्र में भी आप शेयर्स को खरीद या बेच सकते हैं जिसे  After Market Order (Amo) भी कहते हैं। इसमें बाजार बंद होने के बावजूद आप अपने ऑर्डर को खरीद या बेच सकते हैं। लेकिन शेयर्स को खरीदने या बेचने का भाव मार्केट के closing 3:30 बजे वाले भाव पर ही होता है। इस सेशन में आर्डर किये गए दिन आपका आर्डर Execute नहीं होते हैं। इसके लिए आपको अगले मार्किट सेशन का इंतजार करना पड़ता है और अगले दिन आपका आर्डर Execute हो जाता है।

1 thought on “Share Market Timing in Hindi I शेयर बाजार कितने बजे खुलता है। 1”

Leave a Comment